查普斯坚决否认了任何关于伦敦会考虑促成莫斯科与基辅间包含妥协条款协议的可能性,他强调这是“不可能的”。他进一步阐述,英国反对任何形式的谈判结果若需乌克兰做出领土牺牲,认为此类和平条件既无说服力也非基于实力均衡,而是对乌克兰主权的侵犯。 डिजिटल डेस्क, पठानकोट। पठानकोट की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने एक संगठित अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लक्षित हत्या की साजिश को विफल कर दिया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने देविदर बंबीहा गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो किशोर शामिल हैं। वे एक डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चार पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए। ये मॉड्यूल कई अपराधों में शामिल रहा है।,गिरफ्तार गुर्गों में सतनाम सिंह सत्ती, गुरप्रीत गुरी, सरम सिंह रिंकू व दीपक सिंह शामिल हैं। डीजीपी के अनुसार बरनाला पुलिस ने सोमवार को बंबीहा गैंग के इन चार गुर्गों को एक बड़े अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। जांच में उनके विदेश में बैठे हैंडलर निशान ¨सह सहित शमशेर सिंह और साजन मसीह गोरू से संबंध होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, सतनाम के खिलाफ 22 से अधिक मामले दर्ज हैं। (समाचार एजेंसी एएनआई के आधार पर)。